उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैठक में कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा दलित समाज के लोगों को जोड़ने तथा उनकी राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल हो चुके नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा दलित समाज के लोगों को जोड़ने तथा उनकी राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी दलित समाज के लोगों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी बात उठा रहे हैं जिससे दलित समाज के लोगों का विश्वास कांग्रेस की ओर बढ़ा है, जिसका सीधा उदाहरण अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट हो गया है।

राय ने कहा कि भागीदारी न्याय के द्वारा हम दलित समाज को उनका जायज हक दिलाने के लिए एवं उनकी समस्याओं के निर्वारण के लिए पूरी मेहनत एवं निष्ठा के साथ खडे़ हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस कार्य में आपको मेरी जहां कहीं भी जरूरत होगी मैं आपके साथ उपस्थित रहूंगा।

बैठक में पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. मसूद अहमद, कमलेश भारती, चमन लाल बाबू जी, मुमताज अली, जनाब यूसुफ अली,  शिवशंकर भुर्जी, आर.के  गौतम, चन्द्रबली चौधरी, अरशद खान, बृजेश कुमार गौतम एवं फैज अहमद अब्बासी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button