उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शरद ऋतु में राधा कृष्ण गोपियों के साथ नौका विहार को निकले

लखनऊ । मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में शहर की एकमात्र डिजिटल मूविंग जन्माष्टïमी झांकी की शुरूआत 26 अगस्त से हो चुकी है। 31 अगस्त तक चलने वाली इन स्वचालित झांकियों में प्रतिदिन कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है।

झांकी संयोजक अनुपम मित्तल ने बताया कि डिजिटल मूविंग जन्माष्टïमी झांकी की श्रृखला में चौथे दिन नौका विहार का दृश्य दिखाया गया। नौका विहार की स्वचालित एनिमेटेड मूविंग झांकी में एक बार शरद् ऋतु ने अपनी समूची शोभा वृन्दावन धाम में प्रकट कर दी। जलाशय में खिले हुए कमलों की सुगन्ध चारों ओर व्याप्त हो गयी। मानो लक्ष्मीजी अपने हाथ की सुगन्ध सब ओर छोड़ गयी हैं। ऐसी ही सुन्दर मनभावन शरद ऋतु में राधा कृष्ण व गोपियों के साथ यमुना जल में नौका विहार का आनंद उठा रहे थे। उनके चारों ओर गुनगुनाते हुये भौंरे उड़ रहे थे मानो गन्धर्वराज कान्हा की कीर्ति का गान कर रहे हों।

यमुना जल में गोपियों ने प्रेमभरी चितवन से कृष्ण की ओर देख-देखकर तथा हंस-हंसकर उन पर इधर-उधर से यमुना जल की बौछार कर खूब अठखेलियाँ कीं। विमानों पर चढ़े हुये देवता पुष्पों की वर्षा करके उनकी स्तुति का गान करने लगे। इसी समय श्रीकृष्ण की मुरली बज उठी। मुरली की सुमधुर धुन सुनते ही ब्रजवासियों का मन कृष्णमय होकर सुधबुध खोकर नृत्य करने लगे थे। न्यू गणेशगंज की जन्माष्टïमी झांकी में 5 फुट ऊंची अयोध्या वाले रामलला के दर्शन, पूतना वध की झांकी एवं मंगल पर लैंड करता रोवर वाला सेल्फी कार्नर सभी भक्तों के लिए आकर्षण केंद्र बना हुआ है। निधि वन में सभी भक्तगण राध कृष्ण को झूला झुलाकर आनंदित हो रहे है। वहीं अन्य झांकियों में हनुमानजी के हृदय में राम सीता के अलौकिक दर्शन, 20 फुट ऊंचे शिवलिंग से मां गंगा का अवतरण, मदारी का खेल दिखाते हुए बंदर, सपेरा की बीन धुनों पर नाचते हुए सांप की एनिमेडेट स्वचालित झांकियां सभी भक्तगणों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। न्यू गणेशगंज झांकी स्थल को कोलकाता की रंग बिरंगी मूविंग एलईडी लाइटों, पैनलों एवं विशालकाय तोरण द्वारों पर कान्हा की लीलाओं को बहुत सुन्दर ढंग से उकेरा गया था। झांकी स्थल को दोनों ओर कृष्ण की विविध लीलाओं को विशालकाय पटिट््काओं के माध्यम से सचित्र दिखाया जा रहा है। मंगल पर रोवर वाला थ्रीडी सेल्फी कार्नर में क्या बच्चें क्या जवान सभी सेल्फी फोटो खीचकर आनंद उठा रहे थे। 30 अगस्त शुक्रवार को गोवर्धन लीला का दृश्य दिखाया जाएगा। झांकियों का खुलने का समय प्रतिदिन सांय 6 बजे से रात 12 तक कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button