उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

Indo- Russo चैंबर (सीआईआरटीसी) ने हसन याक़ूब को उत्तर प्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया

इससे india - Russia के बीच द्विपक्षीय व्यापार और तकनीकी उन्नति को मिलेगी नई ऊर्जा व गति

लखनऊ : Indo- Russo चैंबर (सीआईआरटीसी) ने हसन याक़ूब को उत्तर प्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे india – Russia के बीच द्विपक्षीय व्यापार और तकनीकी उन्नति को नई ऊर्जा व गति मिलेगी।

चैंबर फॉर इंडो-रूसो टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन (सीआईआरटीसी) ने  हसन याकूब को Hon. प्रेसिडेंट घोषित करते हुए उत्साहित है। श्री याकूब, एक अनुभवी कॉर्पोरेट मामलों के एक्सपर्ट है और व्यवसाय और तकनीकी क्षेत्रों में गहरा ज्ञान रखते हैं। उनके नेतृत्व का उद्देश्य दो देशों (रूस-भारत) के बीच द्विपक्षीय तकनीकी उन्नति के लिए विकास और नए विचारों को बढ़ावा देना है। सीआईआरटीसी का मानना ​​है कि अध्य्क्ष श्रीं याकूब का नेतृत्व भारत-रूस प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ावा देने और भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार, अनुसंधान, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति होगा।

याक़ूब की पृष्ठभूमि प्रभावशाली है। उन्होंने काई रूप में प्रभावशाली कार्य किया है:-

– ⁠ लखनऊ में जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सलाहकार।
– ई-कॉमर्स एवं लॉजिस्टिक्स काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष।
– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कमेटी, उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य
-एसोचैम विकास परिषद उत्तर प्रदेश के सह-अध्यक्ष
– सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के उत्तर प्रदेश के पूर्व संयोजक.

उनके काम ने भारत में तकनीकी प्रगति और बदलाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
CIRTC, कंपनी अधिनियम 2013 के तहत पंजीकृत धारा 8 कंपनी है, जो भारत और रूस के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। चैंबर अपनी मुख्य परियोजना RISING चलाता है, जो वैश्विक मंच पर रशियन एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर कंपनीज (RUSSOFT) और टेक्नोलॉजी सॉवरेन्टी एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ रशिया (TSEA) के साथ साझेदारी करता है। सीआईआरटीसी का कई प्रमुख क्षेत्रों पर प्रभाव है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button