उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एमपी  स्वाति मालीवाल की पिटाई के मामले की चार्जशीट आंखें खोल देने वाली है और बड़े षड्यंत्र की ओर स्पष्ट संकेत करती है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि एमपी  स्वाति मालीवाल की पिटाई के मामले की चार्जशीट आंखें खोल देने वाली है और बड़े षड्यंत्र की ओर स्पष्ट संकेत करती है।

सुश्री स्वाति मालीवाल का केजरीवाल परिवार से लंबा संबंध रहा है और यह संभव नही है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार बिना केजरीवाल परिवार की सहमति के सुश्री स्वाति मालीवाल को एक कठोर शब्द भी कह सकें, विभव द्वारा उन्हें पीटने की वास्तविक घटना की तो बात ही छोड़ दें।

श्री सचदेवा ने कहा कि यह व्यापक सार्वजनिक चर्चा में रहा है कि अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा में एक सीट की आवश्यकता थी क्योंकि उन्होंने जेल जमानत मामले में अपने वकील को सदस्यता का वादा किया था और शायद केजरीवाल चाहते थे कि वह इस्तीफा दें, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो विभव कुमार ने उन्हे धमकाने का कार्यभार संभाल लिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि दिल्ली पुलिस चार्जशीट मामले की गहनता से आगे की जांच करे और सीएम केजरीवाल या उनके परिवार के सदस्य की विभव द्वारा सुश्री स्वाति मालीवाल पर हमले में सहमति की संभावना की भी जांच करे।

यह खेदजनक है कि चार्जशीट होने के बावजूद भी कोई “आप” नेता विभव कुमार द्वारा अपने वरिष्ठतम सहयोगी पर हमले की निंदा करने को तैयार नहीं है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button