उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ग्रामीण विकास समिति ने चला रखा है वृक्षारोपण अभियान : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा : पर्यावरण की स्थिति को बेहतर व शुद्ध बनाए रखने के लिए ग्रामीण विकास समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद सिंह, गंगेश्वर दत्त शर्मा, हरि लाल पाल गोपी, राजू, जमुना प्रसाद आदि के नेतृत्व में आज फिर सोरखा सेक्टर- 115, नोएडा श्मशान घाट के पास व हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी समिति ने वृक्षारोपण अभियान चला रखा है जिसके तहत आज भी दर्जनों पौधे लगाए गए और आगे भी हमारी समिति इस कार्य को जारी रखेगी।

साथ इन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखना जरूरी है जिसके लिए प्रत्येक नागरिक को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का कार्य करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button