उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ – बैंड कॉन्सर्ट का आयोजन।

लखनऊ : कारगिल युद्ध के वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए, भारतीय सेना की सूर्या कमान ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 24 जुलाई 2024 को जनेश्वर मिश्र पार्क में एक भव्य बैंड संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जो जाबांज बहादुर सैनिकों के बलिदान के प्रति गहरे राष्ट्रीय गौरव और सम्मान को दर्शाती है।

बैंड कॉन्सर्ट में 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के मिलिट्री और पाइप बैंड ने आकर्षक धुनों का प्रदर्शन किया। बैंड की देशभक्ति के गीतों और पारंपरिक सैन्य धुनों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनमें राष्ट्रवाद और श्रद्धा की गहरी भावना जागृत हुई। पार्क में गूंजता संगीत, कारगिल युद्ध के वीरों द्वारा प्रदर्शित वीरता और प्रतिबद्धता की एक शक्तिशाली याद दिलाता है।

यह कार्यक्रम महज़ एक संगीत प्रदर्शन से कहीं अधिक था; यह भारत की सशस्त्र सेनाओं की वीरता और दृढ़ता का उत्सव था। कारगिल विजय दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए, उपस्थित लोगों को भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षणों से भरी एक शाम का आनंद लिया । संगीत कार्यक्रम ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों हमारे शहीदों का सम्मान करते हुए कृतज्ञता और स्मरण में सभी को एक साथ एकत्रित होने का अवसर प्रदान किया।

आयोजन की सफलता कारगिल वीरों की विरासत और देश को एकजुट करने वाली देशभक्ति की अटूट भावना का प्रमाण थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button