उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा आजमगढ़ और मऊ जनपद में 20 जुलाई को करेंगे पौधरोपण

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने आजमगढ़ और मऊ जनपद के पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा की

लखनऊ : प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन व निर्देशन में आगामी 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है। इस बार प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ’एक पेड़ मॉ के नाम’ पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पौधरोपण कराने का प्रयास किया जायेगा।

पौधरोपण से पहले स्थानों का चिन्हांकन, गड्डों की खुदाई, लक्ष्य के अनुरूप नर्सरी से पौध उठान कर सभी विभागों के लिए निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंच जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पूरी तन्मयता से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

आजमगढ़ और मऊ जनपद के जिलाधिकारी भी यह सुनिश्चित करेंगे कि पौधरोपण कार्यक्रम में कहीं से भी शिकायत नहीं आनी चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके भी प्रयास किये जाए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा आगामी 20 जुलाई को मऊ और आजमगढ़ जनपद पहुंचकर वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग कर पौधरोपण करेंगे। उन्होंने बुधवार को जल निगम के फील्ड हास्टल में आजमगढ़ और मऊ जनपद में 20 जुलाई को होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम और इसकी तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधरोपण कार्यक्रम की नियमित मॉनीटरिंग करें।

 

पौधरोपण के लिए संबंधित विभागों के कार्मिकों और जनपदवासियों को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करायें। इस बार का पौधरोपण कार्यक्रम बहुत ही पवित्र संस्कारों के साथ ’एक पेड़ मॉ के नाम’ पर संचालित किया जा रहा है। जिसमें हर एक प्रदेशवासी की भागीदारी होनी चाहिए।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्र हो या ग्रामीण सभी जगह पौधे ऐसे स्थानों पर रोपित किये जाए, जहां पर पौधों की देखभाल अच्छे से की जा सके। नगरीय क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों, धार्मिक, ऐतिहासिक व सार्वजनिक स्थलों, सड़कों के किनारे, तालाबों और झीलों के किनारे, डिवाइडरों पर पौधरोपण करायें। नगरीय निकाय क्षेत्रों के सभी अधिशासी अधिकारी साफ किये गये कूड़ा स्थलों पर पौधरोपण करायें, जिससे वह स्थान दुबारा गंदा न होने पाए। नगरीय एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधिक से अधिक थीमवेस्ड पौधरोपण करायें, जिसमें मियावाकी पार्क, औषधिवन, नक्षत्रवन, उपवन आदि बनाये जा सकते हैं। जहां पर लोगों के जाने से उन्हें दो पल का सुकून मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्रामीण सड़कों और तालाबों के किनारे फूलदार व फलदार पौधों का रोपण करायें। किसानों के खेतों की मेड़ों पर उनके लिए आर्थिक रूप से लाभदायक पौधों का रोपण कराया जाए। उन्हांेने कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगायें, फेंसिंग कराये तथा पूरी जिम्मेदारी के साथ लगाये गये पौधों की देखभाल भी करें। पौधों के संरक्षण के लिए लोगों को भी जागरूक करें। सभी अधिकारी पौधरोपण कार्यक्रम को गम्भीरता से लेगे।
आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 57.90 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें 16.30 लाख वन विभाग, 2.40 लाख पर्यावरण विभाग तथा 40.50 लाख अन्य विभाग पौधरोपण करेंगे। इसके लिए 11944 स्थानों को चिन्हांकन कर तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सभी पौधे नर्सरियों से उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिये गये हैं। जिले के 22 विकासखण्डों में पौधरोपण और पौधों के महत्व को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी है। सीडीओ आजमगढ़ ने बताया कि ग्राम विकास विभाग द्वारा 28.50 लाख पौधरोपण कराया जाना है। मंत्री ने पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को राजमार्गों, पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस, गांव की सड़कों के किनारे पौधरोपण कराने को कहा। औद्योगिक विभाग अपने औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा चीनी मिलों के पास खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण कराये। मंत्री जी ने नगर पालिका परिषद आजमगढ़, मुबारकपुर तथा बूढ़नपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सभी जीवीपी प्वाइंट पर पौधरोपण कराने को कहा।
जिलाधिकारी मऊ ने बताया कि जनपद में 31.50 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है। इसमें वन विभाग 15.15 लाख एवं अन्य विभाग 16.35 लाख पौधरोपण करायेंगे। मंत्री ने नगर पालिका मऊ, दोहरीघाट, अमिला, कोपागंज-भदरी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों मंे पौधरोपण के लिए पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये तथा पौधरोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी सुनिश्चित कराने को कहा।
बैठक में आजगढ़ और मऊ जनपद के सीडीओ, डीएफओ, एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारी वर्चुअल प्रतिभाग किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button