उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एशियन किड्स ठाकुरगंज में सकारात्मक पेरेंटिंग सत्र का आयोजन

लखनऊ : एशियन किड्स ठाकुरगंज में सकारात्मक पेरेंटिंग सत्र का आयोजन किया गया जिसमें मनोवैज्ञानिक डा० रश्मि सोनी ने इस सत्र में आए सभी अभिभावकों को संबोधित किया और बताया कि आज के समय में कैसे बच्चों का ख्याल रखा जाए । बच्चों के अच्छे विकास के लिए उनके साथ वक्त बिताएं । बच्चों के लिए अच्छी नींद व खान पान बहुत जरूरी है , इसका ध्यान रखें । बच्चों की समस्याओं को समझे और उन्हें सुलझाने में उनकी मदद करें । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम बच्चों को जैसा बनाना चाहते हैं हमें भी उनके समक्ष वैसा ही व्यवहार करना होगा । एशियन किड्स के द्वारा आयोजित इस संवादात्मक सत्र में सभी अभिभावकों ने रुचि दिखाते हुए अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और प्रश्न पूछे ।

स्कूल डायरेक्टर शहाब हैदर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में अभिभावकों को अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जानकार और समझदार होना होगा ।अभिभावकों के लिए जरूरी यह है कि वह समय-समय पर मनोवैज्ञानिक से सलाह लेते रहें और बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए इस तरह के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button