उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 16 जुलाई 2024 को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित

जिला विद्यालय निरीक्षक ने अनियमित संबद्धता आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ : जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा 06 जुलाई, 2024 के अपने सम्बद्धता आदेश पर रोक लगाने तथा अन्य समस्याओं पर सकारात्मक निर्णय की लिखित सूचना प्राप्त होने पर  16 जुलाई, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय आज जिला संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र एवं प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी की उपस्थिति में जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संगठन के कार्यालय उदयाचल में हुई आपात बैठक में लिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक के आमंत्रण पर संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र की अगुवाई में प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह, ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में12 जुलाई, 2024 को अनियमित सम्बद्वता आदेश एवं अन्य समस्याओं पर लगभग 02 घण्टे तक वार्ता की।

जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन को लिखित रूप मे अवगत कराया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 12 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के सम्बद्वता सम्बन्धी आदेश पर तत्काल रोक लगा दी गई है। उसके साथ ही एन.पी.एस. शिक्षकों के एरियर के लिए बजट की मांग की गई है बजट प्राप्त होते ही भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

अवशेष प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध मे अवगत कराया कि लेखाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। समयबद्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर लागू किए जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया कि शिक्षा निदेशक, (माध्यमिक) द्वारा सिटीजन चार्टर तैयार किया जा रहा है। जिसे प्राप्त होते ही लागू कराया जाएगा। शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को आयकर फार्म 16 निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित कर दिया गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों की डयूटी आवश्यकतानुसार अपरिहार्य परिस्थिति में ही लगाई जाएगी।


जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लिखित रूप मे सकारात्मक निर्णयों से अवगत कराये जाने पर बैठक में सर्वसम्मति से दिनांक 16 जुलाई, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलामंत्री महेश चन्द्र, सदस्य राज्य परिषद विश्वजीत सिंह, मन्जू चौधरी, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, शैलेन्द्र शुक्ल, विनीता श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, पुष्पेन्द्र कुमार, रश्मि श्रीवास्तव, पूनम कुमारी, उपेन्द्र कुमार मिश्र, प्रेम शंकर शास्त्री, मुकेश मिश्र, अवनीश निगम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button