उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उफान पर आमी नदी, बाढ़ के पानी में डूबा स्कूल

बांसगांव।खजनी तहसील क्षेत्र के जरलही गांव में स्थित सरकारी परिषदीय स्कूल में आमी नदी के बाढ़ का पानी भर चुका है। नदी के समीप स्थित इस स्कूल में बाढ़ का पानी भरने की घटना कोई नई नहीं है। ऐसा प्रायः प्रति वर्ष नदी में आई बाढ़ और बारिश के पानी के कारण होता रहा है। निचले इलाके में स्थित यह पूर्व माध्यमिक स्कूल घुटनों से ऊपर तक पानी में डूब चुका है। सतह से लगभग 2 फुट से अधिक ऊंचाई तक पानी भर चुका है। पानी भरने के कारण स्कूल में पठन-पाठन बंद हो चुका है, बच्चों को गांव के पंचायत भवन में बुला कर पढ़ाने की जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button