उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केनरा बैंक द्वारा अयोध्या के चन्द्रबली सिंह इंटर कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन

अयोध्या : केनरा बैंक के द्वारा अयोध्या के चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यह महत्वपूर्ण पहल, बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में छात्रों के लिए शैक्षिक संसाधनों और अवसरों को बढ़ाना है।

डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन केनरा बैंक प्रधान कार्यालय बेंगलूरु के महाप्रबंधक रवि प्रकाश जायसवाल के द्वारा किया गया। इस उपलक्ष में अयोध्या क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख विकास भारती भी प्रस्तुत रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता (विधायक-अयोध्या),  अमल गुप्ता (विधायक प्रतिनिधि-अयोध्या),  शिवेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ-अयोध्या) और मुरारी सिंह (प्रबंधक चौधरी इंटरप्राइजेज, नई दिल्ली) भी मौजूद रहे।

डिजिटल पुस्तकालय उन्नत तकनीक और ई-पुस्तकों, पत्रिकाओं और इंटरैक्टिव शिक्षण उपकरणों के व्यापक संग्रह से सुसज्जित है। इसे छात्रों को ज्ञान और अध्ययन के संसाधनों के भंडार तक पहुँच प्रदान करने, डिजिटल बाधा को दूर करने और निरंतर सीखने और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

केनरा बैंक७

रवि प्रकाश जायसवाल , महाप्रबंधक, केनरा बैंक प्रधान कार्यालय, बेंगलूरु ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “डिजिटल लाइब्रेरी में हमारा निवेश समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना है कि डिजिटल संसाधनों तक पहुँच से चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए सीखने और विकास के नए आयाम खुलेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button