उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला

गोरखपुर। एक ही तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहने वाले लेखपालों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के स्वीकृती पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने 13 लेखपालों को जनपद के अन्य तहसीलों में तबादला किया जिससे तहसीलों की सुचिता बनी रहे और शासनादेश का अनुपालन सुचारू अनुपालन हो सके।

दिनेश कुमार पंकज को सदर तहसील से चौरी चौरा मोहम्मद जावेद खान को सदर तहसील से चौरी चौरा गिरिश चंद को सदर तहसील से चौरी चौरा राहुल श्रीवास्तव को बांसगांव से सहजनवा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को बांसगांव से खजनी राजू को खजनी से बासगाव ओम प्रकाश यादव को गोला से बांसगांव नरसिंह को गोला से खजनी उमेश को गोला से बांसगांव रवि प्रताप सिंह को गोला से खजनी संजय तिवारी को गोला से कैंपियरगंज कमलेश कुमार यादव को सहजनवा से खजनी रामकुमार पांडे को कैंपियरगंज से सहजनवा भेजा गया।

रामजन्म यादव और अर्जुन को भी एक तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहते हो गया है लेकिन उनका रिटायरमेंट 2 साल के अंदर होने वाला है शासनादेश के अनुसार सेवानिवृत्ति से 2 साल तक अपने तहसील या जनपद में रह सकता है उसका अनुपालन करते हुए दो लेखपालों का तबादला नहीं किया गया है। शासनादेश जैसा कहता है कि 5 साल से अधिक रहने वाले कानूनगो का तबादला होना चाहिए कुछ कानूनगो एक ही तहसील में जमे हुए हैं उनका भी तबादला जल्द किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button