उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न मुद्दों पर जन जागरूकता फैलाने हेतु एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया

लखनऊ | सामुदायिक विकास हेतु जनहित में कार्य करने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों पर जन जागरूकता फैलाने हेतु एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया |

इस समझौता पत्र पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक, भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस के प्रो. वाइस चांसलर, विंग कमांडर डॉ. अनिल कुमार तिवारी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी  हर्षवर्धन अग्रवाल की उपस्थिति में एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस की डीन, छात्र कल्याण, प्रो. मंजू अग्रवाल एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए | कार्यक्रम का आयोजन एमिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्राची श्रीवास्तव ने किया |

इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि, “एमिटी यूनिवर्सिटी निरंतर ही शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम को छू रहा है हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के हर क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रहा है | आज यह हमारा परम सौभाग्य है की भजन सम्राट पदम श्री अनूप जलोटा जी हमारे बीच उपस्थित हैं तथा उनकी उपस्थिति में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होना हम सबके लिए अत्यंत गर्व की बात है हमारा यह मानना है कि दोनों संस्थान मिलकर जनहित व समाज हित में कार्य करेंगे |”

भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने एमिटी यूनिवर्सिटी एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के इस नए गठबंधन पर दोनों संस्थाओं को शुभकामनाएं दी तथा साथ ही यह भी कहा कि “समाज एवं जनहित में अगर शिक्षा के साथ समाज कार्य जुड़ जाए तो भारत को एक प्रगतिशील देश बनाने से कोई नहीं रोक सकता |”

हर्षवर्धन अग्रवाल ने हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि “हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है तथा आगे भी निरंतर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रतिबद्ध है |”
डॉ रूपल अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया |

इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button