उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुरक्षा व सम्मान के लिए सभी पत्रकार संगठन मिलकर एक मजबूत ताकत के रूप में उभरें : डॉ. सतीश चन्द्र 

गोरखपुर : “प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों की सुरक्षा एवम उनके हितों का कार्य संगठित हो करके ही किया जा सकता है। इसके लिए सभी पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर कार्यक्रम तय करने चाहिए और उनका क्रियान्वयन भी करना चाहिए।” उक्त विचार जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ गोण्डा के पर्यवेक्षक व गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला ने व्यक्त किए हैं।

उन्होने कहा है कि संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरदार दिलावर सिंह इस दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील है। वे यहां तक कहते हैं कि मैं रहूं या ना रहूं या कार्य निरन्तर चलता रहेगा। इस बिन्दु पर गोण्डा के सभी पत्रकार संगठनों के पत्रकारों को एकजुटता दिखानी चाहिए।
हमारा संगठन अपने स्थापना काल से ही विभिन्न मंचों से पत्रकार एका के लिए प्रयास करता आया है और आगे भी पत्रकार एकता के लिए यह प्रयास चलता रहेगा। हम पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए संगठन ने अनेकों बार ज्ञापन दिए हैं। यह क्रम आगे भी चलता रहेगा।
पत्रकारों के हितों के लिए ऑल इंडिया जर्नलिस्ट्स वेलफेयर ट्रस्ट (अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण ट्रस्ट) के जरिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति (इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी), सोशल मीडिया पत्रकार समन्वय समिति (सोशल मीडिया जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी), यूनाइटेड रेवोल्यूशनरी जर्नलिस्ट फ्रन्ट (संयुक्त क्रांतिकारी पत्रकार मोर्चा) पूरे देश में लगातार पत्रकारों को एक करने और उनके हितों के लिए संघर्ष करने का कार्य करता आ रहा है।

गोण्डा जनपद के प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के सभी पत्रकार बंधुओ से अपील है कि वे सभी पत्रकार एकता की दिशा में कार्य करें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसके लिए पत्रकारों एवं पत्रकार संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी और इस पर मंथन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button