उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश, शासन, मनोज कुमार सिंह से अनौपचारिक भेंट

लखनऊ : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,  एस. एम. शर्मा ने मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश, शासन,  मनोज कुमार सिंह से अनौपचारिक भेंट की एवं उनको लखनऊ मण्डल की विभिन्न रेल परियोजनाओं एवं कार्यों की प्रगति से अवगत कराया l इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य सचिव को आगामी कुम्भ मेला को ध्यान मे रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के परिक्षेत्र मे आने वाले स्टेशनों पर की जाने वाली पूर्व तैयारियों एवं कार्यों की जानकारी भी प्रदान की l

इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप, चारबाग़, उत्तर रेलवे (लोको एण्ड कैरिज) में पहुँच कर Additional Member (प्रोडक्शन यूनिट), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली, श्री संजय कुमार पंकज से भेंट की l इस भेंट वार्ता मे दोनों के मध्य उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के रेल सम्बन्धी अनेक बिंदुओं पर चर्चा भी की गई ल

इन्हीं गतिविधियों के तहत मण्डल रेल प्रबंधक ने आलमबाग़ लखनऊ स्थित CPH कालोनी पहुंचकर वहाँ स्थित पॉवर हाउस का निरीक्षण किया एवं वहाँ की कार्य प्रणाली की विधिवत जानकारी प्राप्त की l निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली की निरंतर सप्लाई को ध्यान मे रखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को परखा एवं इस विषय मे संबंधितों को आवश्यक निर्देश पारित किए l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button