उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया लखनऊ-उन्नाव-बीकापुर-डलमऊ-उबरनी-रायबरेली-उतरेटिया-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण

रेलपथ एवं समपार फाटकों की संरक्षा को परखा तथा स्टेशनों का किया निरीक्षण

लखनऊ :मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,  एस. एम. शर्मा ने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए मण्डल के लखनऊ-उन्नाव-बीकापुर-डलमऊ-उबरनी-रायबरेली-उतरेटिया-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण किया तथा ट्रैक एवं समपार फाटकों की संरक्षा और सुरक्षा को गहनता से परखा I

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन्नाव स्टेशन का निरीक्षण किया एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की प्रगति को जांचा तथा इस विषय मे अपने आवश्यक निर्देश पारित किए |

इसके अतिरिक्त उन्होंने परिचालन एवं संरक्षा कार्यालयों मे पहुँच कर कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनको उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की उपलब्धता एवं इनके उन्नयन की जानकारी भी प्राप्त की | इसके पश्चात उन्होंने उन्नाव से उबरनी रेल खंड का निरीक्षण करते हुए इस रेलखंड पर स्थित समपार फाटकों पर पहुँच कर उनकी संरक्षा व्यवस्था को परखा एवं कार्यरत कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनको उत्तम कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया |

निरीक्षण के अगले चरण मे मण्डल रेल प्रबंधक का आगमन उबरनी स्टेशन पर हुआ एवं वहाँ पहुँच कर उन्होंने स्टेशन एवं परिसर का भली-भांति अवलोकन किया |

इस निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने गर्मी एवं आगामी मानसून के कारण ट्रैक में होने वाले बदलाव के प्रति कर्मचारियों को सचेत रहते हुए कार्य करने की बात कही एवं गाड़ी परिचालन के दौरान संचालन एवं संरक्षा सम्बन्धी सभी नियमों का पालन करते हुए तथा शॉर्ट कट न अपनाते हुए कार्य करने पर विशेष बल दिया | आज के इस निरीक्षण मे मण्डल के अनेक विभागों के शाखाध्यक्षों सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button