उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल (यू) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की जयंती मनाई

लखनऊ :  जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में सामाजिक न्याय के पुरोधा, मंडल कमीशन को लागू कर ओबीसी समाज को न्याय देने वाले,भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की जयंती मनाई गई। प्रदेश कार्यालय में उपस्थित पार्टी के नेताओं ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

सभी वक्ताओं ने कहा कि वी पी सिंह ने समाज के पिछड़ों, दलितो, गरीबों एवं शोषित वंचितों के जीवन में सुधार लाने,उनके जीवन को आगे बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में मंडल कमीशन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवा कर समाज के पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। कहा गया कि उनके साथ हमारे सर्वमान्य नेता एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कार्य किया है और हमारे नेता बिहार में सामाजिक न्याय के‌ साथ अपने सरकार को चलाने का कार्य कर रहे हैं और बिहार में जातिवार गणना कराकर शोषित वंचित समाज को उनका हक़ दिलाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर पार्टी की वरिष्ठ नेता अमर सिंह कटियार,शैलेन्द्र वर्मा, दिवाकर सिंह, कुंवर अजय सिंह,ममता सिंह, भैया हरिशंकर जी पटेल, सुभाष पाठक,शिव मंगल सरोज, अभिषेक वर्मा,ओम प्रकाश वर्मा, डॉ जितेन्द्र सिंह, के पी सिंह, पवन गुप्ता,संजय गुप्ता, एच एन सिंह,रजत वर्मा, विवेक सिंह, मुकेश कुमार,राज कुमार सिंह, हरगोविंद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button