उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बड़े मंगल पर यू पी प्रेस क्लब में श्रद्धालुओं का लगा ताँता

बड़ी संख्या में मंत्रियों , अधिकारियों और पत्रकारों ने भाग लिया

लखनऊ । यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की लखनऊ इकाई ने ज्येष्ठ माह तृतीय मंगलवार को यूपी प्रेस क्लब में भव्य भंडारे का आयोजन किया।

बजरंगबली भगवान की पूजा – आराधना के साथ भंडारे की विधिवत शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। इस भंडारे में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के अलावा लखनऊ की महापौर सुषमा खड़कवाल, विधायक पवन सिंह चौहान एवं योगेश शुक्ला ने प्रसाद वितरण करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

देर शाम तक चले भंडारे में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, सीएम के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार , निदेशक सूचना शिशिर,अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी, आईएएस अधिकारी रूपेश कुमार , अटल राय, देवेन्द्र पाण्डेय, राजेश सिंह ने भी भंडारे में शिरकत कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और बाद में प्रसाद ग्रहण भी किया।

इस भंडारे में राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, एमएलसी राजपाल कश्यप, सपा नेता राम सिंह राणा, सपा की राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, रालोद के नेता अनिल दुबे , रोहित अग्रवाल, मनोज सिंह और कांग्रेस नेता अशोक सिंह, अशोक राजपूत, दूजेंद्र त्रिपाठी एवं अंशु अवस्थी , जिला सहकारी बैंक लखनऊ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, भिखारी सिंह, जीशान, सूचना आयुक्त वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लाइफेड के चेयरमैन दलवीर सिंह , राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग मौजूद रहे ।

भंडारे में राजधानी के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में आए विशिष्ट लोगों एवं भक्तगणों का स्वागत यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री प्रेम कांत तिवारी, लखनऊ यूनियन के अध्यक्ष शिवशरण सिंह,महामंत्री विश्वदेव राव तथा यूनियन की महिला पदाधिकारी में नीलम सिंह ,मुकुल मिश्रा , महिमा तिवारी, रीता सिंह एवं  रितेश ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button