उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर जं. स्टेशन पर ’पर्यावरण संरक्षा’ पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में ’मिशन लाइफ’ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु मण्डल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम के नेतृत्व में गोरखपुर जं. स्टेशन पर ’पर्यावरण संरक्षा’ पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ स्टेशन पर आए बच्चों ने चित्र बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया।

बच्चों द्वारा अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुन्दर चित्र बनाए गये तथा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशिकांत कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक उत्तम कुमार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button