गोंडा जं. स्टेशन पर ’पर्यावरण संरक्षा’ जागरूकता हेतु रेल कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई
लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में ’मिशन लाइफ’ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने के लिए मण्डल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम के नेतृत्व में गोंडा जं. स्टेशन पर ’पर्यावरण संरक्षा’ जागरूकता हेतु रेल कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
इस दौरान पर्यावरण जागरूकता गीतों के माध्यम से यात्रियों जागरूक किया गया तथा यात्री सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया।
साथ ही गाड़ी संख्या 05091 में यात्रियों को ’पर्यावरण संरक्षा’ के लिए सहयोग प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध किया गया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी परिप्रेक्ष्य में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर ’पर्यावरण संरक्षा’ जागरूकता हेतु रेल कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा गंदगी फैलाने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर जुर्माना वसूला किया गया।
इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुरजीत सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिजीत गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।