उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर संग्रहालय द्वारा बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर द्वारा आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम

गोरखपुर : राजकीय बौद्ध संग्रहालय (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) द्वारा  22 मई, 2024 को बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर संग्रहालय द्वारा बौद्ध पद चिन्ह पर परिचर्चा, पुष्पांजलि एवं दीपदान तथा बौद्ध पुरास्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपदान एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। बुद्ध के पद चिन्हों पर शिवम आर्ट क्लासेज के द्वारा सुन्दर रंगोली भी बनायी गयी। सभी विद्वतजन ने भगवान बुद्ध के जीवन एवं दर्शन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

प्रो. डाॅ. सुजाता गौतम, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने भगवान बुद्ध के ऐतिहासिक साक्ष्यों सहित बुद्ध के पदचिन्हों पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी के अन्तर्गत प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक बौद्ध स्थलों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया।


संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ. यशवन्त सिंह राठौर ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार किया। उक्त अवसर पर गणमान्य अतिथियों में बजरंगी मौर्या एवं  विनय शील त्रिशरण ने बुद्ध धम्म एवं संघ पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये।

रामेश्वर दयाल, डाॅ. अनिल कुमार, सुप्रिया रावत, आचार्य शाक्य अवतार मौर्य, अशोक यादव  रामेश्वर दयाल, डाॅ. विवेकानन्द, मकबूल अहमद मंसूरी,  अरूण श्रीवास्तव, विश्व शांति मिशन, डाॅ. राकेश सिंह,  विनय शील त्रिशरण, रवीन्द्र कुमार, मिन्नत गोरखपुरी, सतीश चन्द्र बौद्ध, राधेश्याम शाक्य, गिरिजेश मौर्य, श्रवण कुमार मौर्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उक्त अवसर पर हीना मौर्या ने गीत के माध्यम से एवं डाॅ. सरिता सिंह ने काब्य पाठ के माध्यम बुद्ध के संदेश को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button