उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पर्यावरण संरक्षा पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में ’मिशन लाइफ’ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने के लिए मण्डल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम के नेतृत्व में ऐशबाग जं. स्टेशन पर ’पर्यावरण संरक्षा’ पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें यात्रा के दौरान स्टेशन पर उपस्थित बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 05 जून 2024 को पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मनीष पाण्डेय व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button