दिल्ली एवं देश की जनता की निगाह में केजरीवाल सरकार एक भ्रष्ट, अकर्मण्य एवं सनातन विरोधी सरकार है और रहेगी : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी वैबसाइट का नाम रामराज्य वैबसाइट रखने को शर्मनाक बताया है।
उन्होने कहा है कि जब आम आदमी पार्टी एवं उसके अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज या सुश्री आतिशी जैसे नेता भगवान श्री राम का नाम लेते हैं या राम राज्य की बात करते हैं तो आकसमक ही एक हिन्दी गाना याद आ जाता है – “देखो ऐ दिवानों तुम यह काम ना करो राम का नाम बदनाम ना करो।”
सचदेवा ने कहा है कि “आप” हो या उसके नेता सब 2022 तक खुल कर अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का विरोध करते रहे, मुख्य मंत्री केजरीवाल तो अपनी नानी दादी की कहानी सुना कर मंदिर निर्माण को लोगों खासकर मुस्लिमों का दिल दुखाने का कृत्य बता कर विरोध करते रहे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2023 में जब केजरीवाल को मालूम पड़ा की देश की जनता अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के तेज़ी से हो रहे निर्माण का स्वागत कर रही है तब रातो रात रंग बदलते हुए केजरीवाल एवं उनकी पार्टी के नेता मंदिर निर्माण के पक्षधर बन गये और खुद को श्री राम हनुमान भक्त दर्शाने लगे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की इसी क्रम में भ्रष्टाचार में डूबी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज श्री राम नवमी के दिन को चुन कर राम राज्य वैबसाइट जारी की है जिसकी दिल्ली की जनता कड़ी भर्त्सना कर रही है।
आज दिल्ली की जनता केजरीवाल से पूछ रही है की आपने मोहल्ला सभा से राजनीति शुरू की थी आज राम राज्य की बात कर रहे हैं पर क्या राम राज्य में वे दुराचार या भ्रष्टाचार हो सकते हैं जो आज हम केजरीवाल सरकार में होते देख रहे हैं।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस सरकार में सनतान धर्म को गाली देने वाला मंत्री रहा हो, जिस सरकार मे रेपिस्ट मंत्री रहा हो, जिस सरकार में पानी ठेकेदार का हत्यारा विधायक हो, जहाँ लोगों को एक बाल्टी पानी के लिए लड़ना मरना पड़ता हो, जिस सरकार ने वृद्ध अवस्था पेंशन बंद की हो, शराब घोटाला किया हो, स्कूल रूम घोटाला किया हो, नकली दवा घोटाला किया हो उसकी खुद की रामराज्य से तुलना शर्मनाक है।
दिल्ली एवं देश की जनता की निगाह में केजरीवाल सरकार एक भ्रष्ट, अकर्मण्य एवं सनातन विरोधी सरकार है और रहेगी।


