वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्वी दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े और उन्हें संबोधित किया
मैं एक स्वयंसेवक के रूप में बड़ा हुआ हूं और अपनी आखिरी सांस तक मैं स्वयंसेवक ही रहूंगा : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आज सभी संसदीय क्षेत्रों के चुनाव समिति के सदस्यों, विधायकों, पार्षदों और संसदीय एवं विधानसभा के सदस्यों के साथ कई बैठकें कींविधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने उन्हें निर्देशित किया कि अगले 40 दिनों के चुनाव अभियान और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास के संदेश को समाज के अंतिम घर तक ले जाना है।
देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ एवं दुष्यन्त गौतम, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महासचि पवन राणा आदि पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के कार्यालय पर उद्घाटन हवन में शामिल हुए।
हर्ष मलहोत्रा ने कहा कि मैं एक स्वयंसेवक के रूप में बड़ा हुआ हूं और अपनी आखिरी सांस तक मैं स्वयंसेवक ही रहूंगा और मैं खड़ा हूँ मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्ध हूं कि मैं जनता का सेवक बनूंगा, संसद का विशेषाधिकार प्राप्त सदस्य नहीं।
उन्होंने पार्टी सहयोगियों विशेषकर पदाधिकारियों से लोगों की सेवा की शपथ लेने का आह्वान किया।
स्थानीय विधायक अभय वर्मा एवं अनिल बाजपेयी, लोकसभा प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महिंदर आहूजा, दिनेश प्रताप सिंह, लता गुप्ता, सारिका जैन, इंप्रीत सिंह बख्शी, यासिर जिलानी, जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, संजय गोयल और अन्य प्रमुख स्थानीय नेता सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
तरूण चुघ ने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों के पास भाजपा और एनडीए का विकल्प है जो विकसित भारत के लिए खड़े हैं और दूसरी ओर एक इंडी गठबंधन जिसके सदस्य दल अराजकता, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का प्रतिनिधित्व करते हैं। तरूण चुघ ने कहा कि इस चुनाव में दिल्ली और पंजाब में लोग भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी आम आदमी पार्टी को खारिज कर देंगे।
दुष्यन्त गौतम ने कहा कि देश और दिल्ली के लोग सबकी सेवा और सबके लिए समानता के आदर्श वाक्य के लिए भाजपा का समर्थन करते हैं, लेकिन हमें अपने अभियान और मतदान में लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्वी दिल्ली पीएम मोदी की सरकार द्वारा लाए गए भारत मंडपम, प्रगति मैदान सुरंग, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे विकास चमत्कारों का गवाह है और पूर्वी दिल्लीवासी भाजपा को वोट देंगे।
सचदेवा ने कहा कि एक तरफ दिल्ली ने पीएम मोदी को विकास परियोजनाएं लाते देखा है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को घोटाले और लूट लाते देखा है और इसलिए वह आम आदमी पार्टी को खारिज कर देगी।


