उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ 31000 दीप मनाया गया भारतीय नववर्ष महोत्सव

लखनऊ : सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन तथा सहयोग से स्वामी विवेकानंद सनातन संस्कृति समिति के संयोजन में भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारतीय नव वर्ष महोत्सव तथा दीप यज्ञ भव्यता तथा दिव्यता के साथ मनाया गया । दीपक गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की विशेष टोली के द्वारा संचालित किया गया । आयोजन के मुख्य संयोजक भाजपा नेता अभिषेक खरे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मात्र हिंदू समाज की एकता और एकजुटता का संदेश देना नहीं बल्कि हमारे परिवारों में संस्कार ,साधना समर्पित भाव के साथ सहभागिता का दर्शन बनाना है ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय संस्कृति पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा महापौर सुषमा खर्कवाल विधायक नीरज बोरा , क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ,प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे । आयोजन में भारतीय संस्कृति पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किए गए अंतरराष्ट्रीय कथक कलाकार लवीना जैन के निर्देशन में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने कथक नृत्य, फूलों की होली ,तथा राम भजन पर नृत्य प्रस्तुत किए ।

पारिवारिक महोत्सव में राजधानी लखनऊ के भारी संख्या में प्रतिष्ठित तथा गणमान्य व्यापारियों ,समाजसेवियों तथा विभूतियों की उपस्थिति में 31000 दीप प्रज्वलित कर दीप यज्ञ संपन्न किया गया । आयोजन में बच्चों द्वारा भारतीय परिधानों में फैशन शो, चित्रकला ,नृत्य तथा मंत्र एवं श्लोक उद्बोधन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया । आयोजकों के द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से आए हुए अतिथियों के मध्य टीवी ,फ्रिज, वाशिंग मशीन ,माइक्रोवेव तथा मिक्सर ग्राइंडर भी पुरस्कार के रूप में वितरित किया गया ।

गायत्री परिवार से हरिद्वार शांतिकुंज तीर्थ क्षेत्र से विशेष टोली में प्रोफेसर विश्व प्रताप त्रिपाठी, अमरनाथ नाग विवेक सिंह डॉ अरविंद निगम सुनील वैश्य सुनील तिवारी ज्ञान श्रीवास्तव उपस्थित रहे । व्यापारियों का प्रतिनिधित्व अभिषेक खरे ,राजेंद्र अग्रवाल, गौरव माहेश्वरी, अनिल विरमानी, संजय गुप्ता संदीप बंसल अजय त्रिपाठी मुन्ना सतीश अग्रवाल भारत भूषण गुप्ता घनश्याम दास अग्रवाल गुड्डा, विजय शर्मा मनीष सिंह प्रियंक गुप्ता ने किया । महिला मंडल से रूबी राज सिंह ज्योति मिश्रा अमृता वर्मा प्रेरणा कपूर उषा अग्रवाल दीपा मिश्रा स्मिता तिवारी आदि उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button