उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आप विधायक केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम जनता और मीडिया का ध्यान भटकाने के लिए ऑपरेशन लॉटस जैसे बेतुके बयान दे रहे हैं : दिल्ली भाजपा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक  अभय वर्मा और प्रवक्ता अमित तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक ऋतुराज के ऑपरेशन लोटस के आरोप को एक हास्यास्पद बयान बताते हुए कहा कि यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोगों और मीडिया का ध्यान भटकाने की एक साजिश है।

अभय वर्मा ने कहा कि जब मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं सरकार के मंत्रियों ने दावा किया था की भाजपा अप्रेशन लोटस चला रही है तो दिल्ली भाजपा ने खुद शिकायत की थी पर जब दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरी पार्टी जांच से भाग रही है।

अब आज विधायक रितुराज ने दावा किया है कि उन्हें पूर्वांचल कोटे से मंत्री बनने का ऑफर दिया जा रहा है और साथ ही विधायकों को तोड़ कर लाने के लिए 10 करोड़ रुपये की बात कही गई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने भी जब आरोप लगाया तब भी हमने चुनौती दी थी कि आम आदमी पार्टी बताए कि किसने उनके नेताओं से संपर्क किया और किन किन नेताओं से संपर्क किया गया जिसके बाद किसी ने उत्तर नहीं दिया और यहां तक की जांच में सहयोग भी नहीं किया।

भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि आज एक बार फिर से जब पूरी तरह से साफ हो चुका है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल मुख्य आरोपी हैं तो आम आदमी पार्टी अब पुरानी राग अलापना शुरु कर चुकी है।

उन्होने कहा है कि या तो विधायक रितुराज उन्हे प्रलोभन देने वाले का नाम बतायें या कानूनी कार्रवाई के सामने के लिए तैयार रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button