फिल्म जागृति दा अवेकनिंग का मुहूर्त हुआ
लखनऊ के अलग-अलग स्थानो पर होगी शूटिंग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जागृति दा अवेकनि का मुहूर्त हुआ. लखनऊ के अलग-अलग स्थान पर शूटिंग होगी. इसी को लेकर आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रजनीश दुग्गल व बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि पाटिल पूजा अर्चना के साथ मुहूर्त हुआ.

फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि अक्सर हमारी बॉलीवुड फिल्मों में यही देखने को मिलता है कि क्राइम हो जाने के बाद ही पुलिस प्रशासन सक्रिय होता है और यही हाल पीड़ित के साथ भी होता है अपराध हो जाने के बाद ही पीड़ित इंसाफ पाने के लिए कोर्ट पुलिस और आला अधिकारियों की शरण में जाता है, लेकिन फिल्म जागृति दा अवेकनिंग एक ऐसी फिल्म है जो एक निडर, साहसी लड़की के उस संघर्ष की कहानी है जो उसने क्राइम होने की भनक मिलते ही शुरू किया.
सत्ता में बैठे पावरफुल लोग पुलिस और अपराधियों के खिलाफ ऐसा संघर्ष किया जिसमे जीत इसी लड़की की हुई इस साल की आखिरी तिमाही में रिलीज होने वाली फिल्म जागृतिल दा अवेकनिंग की मेकर कम्पनी फिल्म के डायरेक्टर राइटर और फिल्म में लीड किरदार निभा रहे एक्टर रजनीश दुग्गल, आस्कर में एंट्री पाने वाली फिल्म न्यूटन में अहम किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस अंजलि पाटिल, ने यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने रूबरू हुए।


