उत्तर-प्रदेशलखनऊ

भाजपाइयों ने विधानसभा स्तर पर “संकल्प पत्र सुझाव अभियान” चलकर जनता से सुझाव एकत्रित किये

लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा संकल्प पत्र 2024 के लिए जनता से सुझाव लेने के लिए चलाए जा रहे अभियान को  विधानसभा स्तर पर मंत्री, विधायको और कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद रूप से चलाया गया।महानगर कैसरबाग कार्यालय पर भी आमजन से सुझाव प्राप्त करने के लिए जन आकांक्षा पेटिका रखी गई है । जिसमें महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,कार्यकर्ताओं और कार्यालय आए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव डाले।

कैंट विधानसभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरोजिनी नगर में विधायक राजेश्वर सिंह ने विधानसभा स्तर पर “संकल्प पत्र सुझाव अभियान” चलाया और स्वयं भी अपना सुझाव लिखकर सुझाव पेटिका में डाला और पेटिकाओ को पार्टी कार्यालयों पर और सार्वजनिक स्थलों पर आम जनों से सुझाव प्राप्त करने के लिए रखा गया।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आम लोगों की भागीदारी से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसे लेकर अब वह लोगों से सुझाव मांग रहे हैं।जनता द्वारा प्राप्त हो रहे सुझाव के अनुरूप पार्टी आगामी चुनाव में संकल्प पत्र जारी करेगी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि सभी विधानसभाओं में वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से सरोजिनी नगर विधानसभा में विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में रामाशंकर त्रिपाठी,अमोद कुमार ने विधानसभा कार्यालय के समीप पराग चौराहे पर ,मध्य विधानसभा में हजरतगंज पार्किंग स्थल के सामने लालजी टंडन जी की प्रतिमा के समक्ष साकेत शर्मा ,रजनीश गुप्ता, संदीप शर्मा, राजीव बाजपेई,आनंद पांडेय, बबिता सक्सेना, सुभाष मिश्रा ने अभियान चलाया।

पश्चिम विधानसभा में ई ब्लॉक राजाजीपुरम चौराहे पर सत्येंद्र सिंह, अरविन्द मिश्रा, शिवपाल शवरिया, अनुराग मिश्रा सत्या, संजीव चदानी, जया शुक्ला, गौतम कुमार,राजन मिश्रा, शिवकुमार यादव पार्षद, जे पी जायसवाल, विराट शास्त्री, दिव्यांशु गोयल ने , पूर्वी विधानसभा में पूर्व मंडल 4 मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, पंकज सक्सेना, के पी सिंह, भृगु नाथ शुक्ला, पार्षद रामकुमार वर्मा, बंटू सिंह हरीश अवस्थी हरि ओम बाबा उप्रेति, विजेंद्र सिंह, पुष्प लता अग्रवाल ने सेक्टर 17 इंदिरा नगर में और उत्तर विधानसभा में घनश्याम अग्रवाल, सकेत शर्मा, सुदर्शन कटियार, अनुराग साहू ने डालीगंज चौराहे पर अभियान जलाकर जनता से सुझाव एकत्रित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button