उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने और नकली ख्वाब बेचने की कला में मास्टर बन चुके हैं : वीरेंद्र सचदेवा

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पर मुख्यमंत्री के बयान का प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली में खेल विकास और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण पर झूठे बयान देने की निंदा की है, जिसका उन्होंने 23 जून 2021 को  कर्णाम मल्लेश्वरी को उपाध्यक्ष बनाया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि सीएम केजरीवाल के बयान सुनकर हैरानी होती है कि उन्हें खेल के विकास में रूची है और उनका नारा है “खेलें और आगे बढ़ें”। सचदेवा ने कहा कि सीएम केजरीवाल झूठ बोलने और नकली ख्वाब बेचने की कला में मास्टर बन चुके हैं और केवल एक ऐसा आदमी ही बिना किसी शर्म के दावे कर सकता है कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का विकास 3 साल में होगा, हालांकि 23 जून 2021 को यूनिवर्सिटी की घोषणा के बाद से मुंडका में घोषित स्थान पर एक भी ईंट तक नही लगी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने आज कहा कि उनकी सरकार का मोटो छात्रों के लिए “खेलें और आगे बढ़ें” है, जबकि दिल्ली के 90 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में खेल का बुनियादी ढांचा या बुनियादी खेल मैदान तक नहीं हैं।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल को तत्काल दिल्ली के लोगों, खासकर युवाओं से तीन साल पहले की गई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण की घोषणा की असफलता पर माफी मांगनी चाहिए वरना दिल्ली भाजपा जल्द ही विरोध प्रदर्शन करेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button