पंकज गुप्ता जिलामंत्री कोंडली विधान सभा दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम सुना ग

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा जिला मयूर विहार जिलामंत्री कोंडली विधान सभा पंकज गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिला मण्डल की कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से सुना.
राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान का समापन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

समापन कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश भाजपा जिला मयूर विहार जिला मंत्री कोंडली विधान सभा पंकज गुप्ता के निवास ए, ब्लॉक न्यू कोंडली, मयूर विहार फेज-3 में बुधवार को आयोजित किया गया जिसमें पूर्व निगम पार्षद अतुल गुप्ता भी शामिल हुए.प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं के साथ सुना गया।

पूर्व पार्षद अतुल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। जिसको विस्तृत रूप से बताने के लिए पार्टी ने हर विधानसभा में महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किए ।

इस अवसर पर पंकज गुप्ता जिलामंत्री दिल्ली भाजपा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है अब सरकारी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए योजना बनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शक्ति वंदन अभियान स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ महिलाओं के समूहों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद करके अभियान का समापन किया।



