उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सदल प्रसाद एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली

लखनऊ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा के लिए किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर 6 मार्च को पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  सदल प्रसाद एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिल्ली मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  एवं कांग्रेस विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की  सदल प्रसाद बांसगांव विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं, गजराज सिंह हापुड़ विधानसभा से चार बार विधायक रहे हैं। राय ने कहा कि दोनो नेता जमीनी स्तर पर बहुत मजबूत हैं और जनता के बीच अपने द्वारा किए गए कार्यों से बहुत प्रसिद्ध हैं।

श्री राय ने कहा कि दोनो जनप्रिय नेताओं ने पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त की है और आप दोनो के पार्टी में आने से वर्तमान सरकार की फासीवादी और संविधान विरोधी नीतियों से कांग्रेस पार्टी के संघर्ष को बल मिलेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, तौकीर आलम एवं सत्यनारायण पटेल
भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button