उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वेंडर्स की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन “सीटू” ने प्राधिकरण को दिया ज्ञापन

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्किल संख्या-2 वेंडिंग जोन संख्या- 9, बोटैनिकल गार्डन सेक्टर- 38, ए नोएडा के वेंडर्स वेंडर्स को रोजगार करने से रोकने की गई कार्रवाई के विरोध में आज पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष पूनम देवी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में वेंडर्स ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया।

ज्ञापन प्राधिकरण के एजीएम आशीष भाटी ने लिया और वेंडर्स की समस्याओं को उन्होंने ध्यानपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही यूनियन द्वारा नोएडा शहर के वेंडर्स की लंबित मांगों/ समस्याओं पर उनसे वार्ता हुई जिसमें उन्होंने बताया कि जिन वेंडर्स का ड्रा हो गया है.

उन्हें शीघ्र लाइसेंस उपलब्ध करा दिया जाएगा और जिन वेंडर्स ने अपना पूरा पैसा जमा कर दिया है उनका नवीनीकरण करके उन्हें लाइसेंस पुनः जारी कर दिया जाएगा और जिन वेंडर्स का ड्रॉ पेंडिंग है उनका चुनाव के बाद फिर से ड्रा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button