उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंडिया गठबंधन का पश्चिम में बड़ा गेम

लखनऊ। रालोद के अलग होकर एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद इंडिया गठबंधन ने पश्चिम में प्रभावी सुनील सिंह के नेतृत्व वाले लोकदल को अपने साथ लाकर पश्चिम के डैमेज कंट्रोल को संभाल लिया है। यह वही लोकदल जो कभी चौधरी चरण सिंह की पार्टी थी और चौधरी राजेन्द्र सिंह जैसे इसके बुनियाद रहे हैं। चौधरी सुनील सिंह उसी परंपरा और ठसक के साथ लोकदल को आगे बढ़ा रहे हैं। महत्वपूर्ण यह है कि सुनील सिंह राजेंद्र बाबू के पुत्र हैं और अलीगढ़, बिजनौर समेत पश्चिम के दर्जन भर जिलों में इनका प्रभाव है। रालोद से नाराज़ जाट और किसान इनके साथ सहजता महसूस करते हैं। इंडिया गठबंधन के मुख्य धड़ा कांग्रेस और सपा ने मौके का फायदा उठाते हुए चौधरी सुनील सिंह के लोकदल को अपने साथ जोड़ लिया है। यह पहल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक असर डालने वाला होगा। बशर्ते सपा और कांग्रेस नेतृत्व लोकदल को गठबंधन प्रभावी महत्व दें। हालांकि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में काफी महत्व दिया। यात्रा संयोजक जयराम रमेश ने लोकदल को लेकर सकारात्मक रुख रखा। आगरा,हाथरस आदि जिलों में लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी गठबंधन में लोकदल की भूमिका को प्रभावी बनाने के संकेत दिए है। यदि सब कुछ ऐसा ही रहा तो लोकदल बड़ा गेम चेंजर बन सकता है क्योंकि रालोद ने जिस तरह चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न देने के बाद अपना स्टैंड बदल दिया उससे किसान और जाटों में भी निराशा और गुस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button