उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपी गर्ल्स बटालियन के नेतृत्व में श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन के एनसीसी कैडेट्स नेशहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे, परमवीर चक्र की मूर्ति और आसपास के जगह की साफ-सफाई की

लखनऊ : 19 यूपी गर्ल्स बटालियन के नेतृत्व में श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन के एनसीसी कैडेट्स ने रविवार को “शहीदों को शत-शत नमन कार्यक्रम” के तहत कैप्टन मनोज पांडे चौक, गोमती नगर स्थित शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडे, परमवीर चक्र की मूर्ति और आसपास के जगह की साफ सफाई की।


बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल दीपक कुमार ने इस अवसर पर कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारा उद्देश्य कैडेट्स के मन में अपने वास्तविक हीरो के प्रति जागरूकता पैदा करना है और देश के प्रति सेवा भाव उत्पन्न करना है।
इस कार्य में कॉलेज की एनसीसी की सी टी ओ आकांक्षा दीक्षित ने अपने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button