उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद् की तीन दिवसीय कार्यशाला / प्रदर्शनी उ. प्र. एग्रोटेक-2024″ का शुभारंभ करेंगे उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

कार्यशाला एवं प्रदर्शनी 1 मार्च से 3 मार्च तक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में संपन्न होगी

लखनऊ : भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद अपनी सालाना कार्यशाला व प्रदर्शनी “एग्रोटेक 2024-डेवलपमेंट मीट ऑन उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर” का आयोजन कल एक मार्च से करने जा रहा है। प्रदर्शनी और कार्यशाला आयोजन भारतीय कृषि खाद्य परिषद उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के प्रायोजक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और सह प्रायोजक आईपीएल बायोलोजिकल्स लिमिटेड है।

उक्त प्रदर्शनी व कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिनेश प्रताप सिंह करेंगे। प्रदर्शनी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा के सांसद अशोक बाजपेयी , वरिष्ठ आईएएस व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कृषि विभाग डॉ. देवेश चतुर्वेदी, नाबार्ड के सीजीएम एस के डोरा, डॉ अनीस कुमार शर्मा डायरेक्टर टेक्निकल इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड भी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदर्शनी का शुभारंभ होने के साथ साथ विभिन्न सत्र का आयोजन भी होगा। जिसमे प्रदेश के आला अधिकारी सहित कृषि विशेषज्ञ शामिल रहेंगे और प्रतिभागियों से विषय सम्बंधित संवाद कर उनको कृषि नवाचार से अवगत कराएँगे। विभिन्न सत्रों में प्रमुख रूप से कृषि सम्बंधित विषयो पर सारगर्भित चर्चा और संवाद का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन द्वारा “यूपी इनोवेटिव अवार्ड्स 2024 का वितरण तमाम कृषको को किया जायेगा। साथ ही साथ प्रदर्शनी के बेस्ट स्टाल अवार्ड भी वितरित किया जायेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा :

कार्यक्रम स्थल: भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, तेलीबाग
कार्यक्रम तिथि: 1 मार्च से 3 मार्च 2024
समय : प्रातः 10: 30 से सांय 5: 30 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button