उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कैंट विधानसभा के भोला खेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

लखनऊ : रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह की प्रेरणा से डॉक्टर कैलाश नारायण सिंह इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में कैंट विधानसभा के भोला खेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एमएलसी मुकेश शर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर मानसिंह, हरशरण लाल गुप्ता, अशोक तिवारी,प्रवीण गर्ग , मनोज लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि बहुत से गरीब और असहाय लोग मजबूरी के कारण रूटिंन हेल्थ चेकअप और इलाज नहीं करा पाते हैं । मजबूरी में बीमारियों को अनदेखा करते हैं। ऐसे में छोटी बीमारियां भी गंभीर रूप धारण कर लेती हैं. ऐसे सभी लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए रक्षा मंत्री जी के प्रयासों से बड़े स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

उसी कड़ी में विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें हार्ट, शुगर, बीपी ,गैस, थायराइड, गठिया, चर्म रोग आदि विभिन्न प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच के साथ ही निशुल्क दवा का भी वितरण किया जा रहा है।
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 387 लोगों ने निःशुल्क परामर्श और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button