उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों द्वारा बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया

 

लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया के निर्देशन में गोण्डा परिक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़गाँव, श्री राम कृष्ण विद्या मंदिर एवं प्राथमिक विद्यालय बुढ़ादेवर में संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत संरक्षा सलाहकारों द्वारा बच्चों को संरक्षा ज्ञान दिया गया।

संरक्षा ज्ञान के अंतर्गत बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पार न करने एवं समपार अथवा उपरिगामी सेतु से ट्रैक पार करने हेतु जागरुक किया गया।

इसके साथ ही गेटमैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटको पर सावधानी बरतने, रेलवे ट्रैक व विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा लाइन किनारे मवेशियों को न आने देने के संबंध में संरक्षा जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 600 संरक्षा जागरुकता संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट का वितरण भी किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button