उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर-14568 से घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ

समाज कल्याण समाधान केंद्र एवं कल्याण साथी मोबाइल ऐप से मिलेगी योजनाओं की जानकारी एवं सहायता

लखनऊ : समाज कल्याण समाधान केंद्र, ‘कल्याण साथी’ हेल्पलाइन नंबर 14568 का उद्घाटन निदेशालय समाज कल्याण में रमापति शास्त्री,  पूर्व मंत्री समाज कल्याण द्वारा किया गया। इस अवसर पर  असीम अरुण, मंत्री, समाज कल्याण, श्अवनीश अवस्थी, सलाहकार, मुख्यमंत्री,  कुमार प्रशांत, निदेशक, समाज कल्याण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ही ‘कल्याण साथी’ मोबाइल ऐप, सीनियर सिटीजन हेतु वृद्धाश्रम पोर्टल एवं विभागीय त्रैमासिक पत्रिका ‘कल्याणी’ का भी विमोचन किया गया।

मोदी जी की गारंटी का होगा क्रियान्वयन
विभाग द्वारा 53 लाख वृद्धजनों को पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही छूटे हुए पात्र वृद्धजन कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर 14568 पर कॉल कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा लाभार्थी को पंचायत सहायक के माध्यम से घर बैठे योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

अरूण ने बताया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी, सहायता एवं लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कल्याण साथी हेल्पलाइन नंबर 14568 पर कॉलर योजना का लाभ लेने से संबंधित अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज समस्याओं को जनपद स्तर से नियमित अनुश्रवण कर समाधान किया जाएगा एवं लाभार्थी को भी अवगत कराया जाएगा। इसी प्रकार छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह आदि योजनाओं से संबंधित समस्याओं का भी तुरंत समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button