उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हिंदी फिल्म “द लॉस्ट गर्ल” का म्यूजिक पैनोरमा ने किया रिलीज, मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स

मुम्बई : लेखक, निर्देशक आदित्य रानोलिया और एडमेक इंडिया, ए. आर. फिल्म्स व ए. आर. स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म द लॉस्ट गर्ल का म्यूजिक पैनोरमा म्यूजिक कंपनी (कुमार मंगत पाठक) द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के गाने बहुत मनमोहक व दिल को छू लेने वाले हैं जो सीधे लोगो के दिल में उतर जाएंगे। इसी वर्ष पैनोरमा स्टूडियो इंटरनेशनल द्वारा फिल्म को देशभर में रिलीज किया जायेगा। फ़िल्म के म्युज़िक और गीतों को खूब सराहा जा रहा है। एक गीत रब तू ही बता को तो बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है।

द लॉस्ट गर्ल दिल और रूह को झिंझोड़ देने वाली हिंदी फिल्म है, जो की 1984 में हुए भीषण सिख दंगों पर आधारित है। दंगो के दौरान एक 5 साल की लड़की अपने परिवार से बिछड़ जाती है। फिल्म उन सभी अनाथ बच्चो को समर्पित है जो ऐसे भीषण दंगो में अपने परिवार को खो देते है और दुनिया में अकेले रह जाते है. फिल्म दर्शको के रोंगटे खड़े कर देगी तथा बहुत ही प्रेरणादायक है जो कि बच्चो को मोटिवेट करेगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है प्राची बंसल, अरोनिका रानोलिया, भूपेश सिंह, पूनम जांगड़ा, नविन निषाद, रवीश सिंह, रमन नासा, अक्षय सिंह, शेखर यादव, सुमन सेन, सुनील भारती, नीवा मालिक व अन्य ने। फिल्म को बहुत सारी फ़िल्मी हस्तियों ने सराहा है तथा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्डस पा चुकी है।

मशहूर फिल्म निर्माता आदित्य रानोलिया का कहना है कि दंगे से सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं और बच्चे होते हैं, हालांकि उनका दंगों से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, द लॉस्ट गर्ल दंगो से पीड़ित एक लड़की सुहानी की कहानी है। फिल्म फेस्टिवल में यह फिल्म देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो गयी और सिनेमाहॉल में ये फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आएगी। मैं दुनिया में इस तरह के मुद्दों को फ़िल्म के द्वारा उठाऊंगा।”

फिल्म में म्यूजिक दिया है विवेक अस्थाना ने, सह निर्देशन प्रभात ठाकुर का है, डीओपी फारूख खान हैं, गीत आशीष पूर्वने लिखे हैं, नेहा चौहान व वीणा जोशी ने गीत गाए हैं। एडिटर अखिलेश शुक्ला हैं, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर समृति दत्ता और सिमी रानोलिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button