उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. नीरज बोरा की विधायक निधि से प्रियदर्शिनी की सड़कों के नवीनीकरण-कार्य का शिलान्यास

लखनऊ : प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर-बी (एम आई जी) के नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को क्षेत्रीय जनप्रिय विधायक डॉक्टर नीरज वोरा की उपस्थिति में कॉलोनी की कई जीर्ण-शीर्ण सड़कों के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया।

आदर्श विकास समिति प्रियदर्शिनी के सचिव हेमन्त शुक्ल ने बताया कि इस नवीनीकरण का कार्य समिति के संरक्षक गिरिधर गोपाल यादव और अध्यक्ष आर पी सिंह के अथक प्रयास से विधानसभा उत्तर के विधायक डॉक्टर नीरज वोरा के विधायक निधि से कराया जा रहा है।


शिलान्यास के समय कॉलोनी की समिति के संरक्षक गिरधर गोपाल यादव, अध्यक्ष आर.पी. सिंह, संजय शुक्ला , अजीत सिंह राठौर , कुलदीप तिवारी , मुकेश निगम , अजय श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, विजय कुमार सक्सेना , सूर्य निरंजन सिंह, दिलीप मंडल, राजन पांडेय, सुरेश चन्द्र अग्रवाल व मनोज सिंह मौजूद रहे और कार्यक्रम में उपस्थित अपने जनप्रिय विधायक डॉक्टर नीरज वोरा एवं क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button