उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू पार्टी के प्रदेश सचिव मनोनीत

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। बब्बू इसके पूर्व भी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव और पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से निकले हुए प्रदीप सिंह बब्बू लखनऊ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।वह क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक भी हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि प्रदीप सिंह बब्बू के संगठन में रहने से संगठन को ताकत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button