उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलना उनका ही नहीं हर भारतीय का सम्मान है : वीरेन्द्र सचदे

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज भारत के पूर्व उप प्रधान मंत्री श्री लाल कृष्ण अड़वाणी को भारत रत्न देने की घोषणा किये जाने पर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि श्री लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न मिलना हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए बहुत उत्साह की बात है।

यह सम्मान सिर्फ श्री अड़वाणी का नहीं बल्कि हर भारतीय का सम्मान है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि श्री लालकृष्ण अड़वाणी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणाश्रोत हैं और उनके जीवन से हम बहुत कुछ सीखते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री लालकृष्ण अडवाणी ने एक कुशल संगठनकर्ता, एक कुशल प्रशासक के साथ एक सफल राजनेता के रुप में अपना जीवन व्यतित किया है।

 सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए हम सब के प्रेरणास्त्रोत श्री लालकृष्ण अडवाणी को भारत रत्न देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे सादगी और सहजता के धनी व्यक्ति हैं और उन्हें भारत रत्न मिलना काफी सुखद है क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत के विकास में अथक मेहनत और परिश्रम के साथ लगाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button