उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली की जनता केजरीवाल से कह रही है, या तो भाजपा पर लगाए आरोपों का सबूत दिखाओ या इस्तीफा दो : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपने ही बुने मक्कड़ जाल में फंस गये हैं।

अपनी सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं टूटते इंडी गठबंधन से ध्यान भटकाने के लियें केजरीवाल ने भाजपा पर विधायक प्रलोभन अभियान चला कर विधायक तोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही विधायकों को प्रलोभन दिये जाने के सबूत होने का दावा किया।

अब जब दिल्ली भाजपा ने इस झूठे विधायक प्रलोभन आरोप की पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर दी और उसकी क्राइम ब्रांच जांच शुरू हो गई तो अरविंद केजरीवाल अब फिर इधर उधर की बात कर मामला भटकाना चाहते हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली की जनता केजरीवाल से कह रही है, या तो भाजपा पर लगाए आरोपों का सबूत दिखाओ या इस्तीफा दो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button