उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के ध्रुव सिंह और सौंदर्या को अखिल भारतीय टेनिस में एकल का खिताब

लखनऊ : रिबानता आल इंडिया अंडर-12 टेनिस चैंपियनशिप में लखनऊ के ध्रुव सिंह और सौंदर्या ने एकल वर्ग में खिताबी जीत दर्ज की। कमलेश शुक्ल प्रोफेशनल अकादमी में चैंपियनशिप 29 जनवरी से दो फरवरी तक आयोजित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली के खिलाड़िओं ने भाग लिया।
एकल मुकाबले के फाइनल में लखनऊ के ध्रुव सिंह ने नोएडा के युवराज सिंह को 6-2, 6-3 से हराया।

बालिका एकल फाइनल में लखनऊ की सौंदर्या ने कानपुर की अनाया सेन को 6-3, 6-2 से पराजित किया। बालकों के युगल फाइनल में कृष्णा सिंह एवं प्रणव शर्मा ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ के आरव शुक्ला एवं ध्रुव सिंह को 7-5, 4-6, 10-8 से हराया। बालिका युगल फाइनल में आशी किरण एवं अनुषा सिंह ने सौंदर्या और लावण्या सिंह को 6-3 6-2 से हराया।
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल और रिबानता ग्रुप के एमडी साक्षात रस्तोगी व चेयरमैन रजत रस्तोगी ने पुरस्कार वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button