उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नीरज सिंह ने कमल का फूल बनाकर दीवार लेखन अभियान चलाया

लखनऊ : भाजपा नेता नीरज सिंह ने शंकर पूर्वा 1 वार्ड में दीवार लेखन अभियान चलाया। नीरज सिंह और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की दीवारों पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे “एक बार फिर से मोदी सरकार” स्लोगन लिखकर दोबारा मोदी सरकार बनाने के लिए जनता से अपील की।

नीरज सिंह ने कहा कि अभियान के माध्यम से जनता से अपील है कि 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बने ताकि देश में स्थिरता के साथ विकास हो। देश में समावेश, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर कार्य करते हुए देश को विकसित भारत बनाना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, पार्षद उमेश सानवाल, चेतन सिंह बिष्ट , पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button