उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
आलोक श्रीवास्तव बने कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के प्रदेश समन्वयक

लखनऊ । कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष दिनेश खरे ने गोंडा निवासी आलोक श्रीवास्तव को कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय का उत्तर प्रदेश का समन्वयक नियुक्त किया है। श्री श्रीवास्तव रिटायर्ड असिस्टेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
गौरतलब हो कि वर्तमान में पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र से जुडेे हैं । श्री खरे ने आशा जतायी कि श्री श्रीवास्तव संगठन के कामकाज को तेज गति से आगे बढ़ायेंगे। उनकी नियुक्ति पर कायस्थ संघ पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री खरे ने बताया कि कायस्थ संघ कायस्थ समाज को जगाने व उसे मूल धारा मंे वापसी के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव इस दिशा में एक अहम कड़ी साबित होंगे और वह संगठन की विचारधारा पर काम करते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करंेगे।



