दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ आज यहां प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। लवली ने कहा कि गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र और गणतंत्र बनाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। परंतु वर्तमान में देश पर शासन करने वाली सांप्रदायिक ताकतें उनके संघर्षों और बलिदानों को कम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की स्मृति और विरासत लोगों के मन में विराजमान है क्योंकि वह एक ऐसे मार्गदर्शक थे जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, निगम में सदन के पूर्व नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व पार्षद अशोक कुमार जैन, हरनाम सिंह, मौहम्मद उस्मान, एस.के. पुरी सहित 70 विधानसभा पर्यवेक्षक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



