उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडलीय चिकित्सालय में विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन

लखनऊ : विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2024 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के लखनऊ स्थित मंडलीय चिकित्सालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय को इस रोग के प्रति सचेत करते हुए इस विषय में बरती जाने वाली सावधानियो ,इससे बचाव तथा रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया I

इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने इस विषय में अपने विचार व्यक्त किये, जिनमें डॉ. संजीव दीक्षित, डॉ. शिवांगी शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं ने कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता, महामारी विज्ञान, प्रसार से रोकथाम और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इसे पूरी तरह से समाप्त करने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त आगामी 2027 तक इस बीमारी को पूर्णतया समाप्त करने के लिए उपलब्ध सरकारी कार्यक्रमों और सुविधाओं और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों सहित पैरामेडिकल स्टाफ मरीज एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button