उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने बापू को नमन किया

लखनऊ : हजरतगंज स्थित जीपीओ प्रतिमा पर प्रभारी महासचिव  अविनाश पांडे  , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

इस अवसर पर अविनाश पांडे, कांग्रेस महासचिव/ प्रभारी उत्तर प्रदेश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार अमर हैं, उनके सिद्धांत आज भी युवाओं और भारत सहित पूरे विश्व लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी के सिद्धांत कभी अप्रासंगिक नहीं हो सकते क्योंकि ये प्रकृति के विचार हैं, गांधी के सिद्धांत आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक होने के साथ अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

ज़ी पी ओ पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह,प्रेस उपाध्यक्ष  दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे,प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडे, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button