उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए

पश्चिम विधानसभा चुनाव उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव के पिताजी के निधन उपरांत आवास जाकर श्रद्धांजलि दी

लखनऊ : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कैंट विधानसभा मंडल एक में बूथ संख्या 111 पर दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत पार्टी का चिन्ह कमल का फूल बनाकर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ लिखकर “दीवार लेखन” अभियान में सहभागिता की।क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेद, मंडल अध्यक्ष सचिन वैश्य, उपाध्यक्ष डॉक्टर पुष्प श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिम विधानसभा चुनाव में उपविजेता रहे भाजपा प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव के पिताजी के निधन के उपरांत पुराना टिकैत गंज स्थित आवास जाकर उनके पिताजी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा साथ में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button